H

हल्द्वानी की घटना पर BJP नेता साक्षी महाराज ने कहा - पहले था लव जिहाद, अब चल रहा लैंड जिहाद

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 February 2024 07:15 AM


साक्षी महाराज ने जयंत चौधरी के बीजेपी में जाने को लेकर कहा कि, गठबंधन से जयंत चौधरी को अमृत मिलेगा।

bannerAds Img
यूपी के बागपत जनपद में एक शादी समारोह में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता साक्षी महाराज ने जयंत चौधरी के बीजेपी में जाने को लेकर कहा कि, गठबंधन से जयंत चौधरी को अमृत मिलेगा। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि, जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है।

तीसरा मैच अब 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा

वहीं आगे पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता साक्षी महाराज ने कहा कि, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जाटों को हीं नहीं, बल्कि सम्पूर्ण किसानों पर प्रभाव होगा। इसका परिणाम ये होगा कि, पश्चिम की सभी सीट दोनों गठबंधन जीतेंगे।

अब लैंड जिहाद चल रहा है

इसके अलावा हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि, जिस तरह पहले लव जिहाद चलता था। उसी तरह अब लैंड जिहाद चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, यह बीमारी बहुत पुरानी है। लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।