H

BCCI ने दिया बड़ा अपडेट: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी !

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 May 2024 06:58 AM


BCCI के सचिव राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा बयान दिया है। शुक्ला ने कहा कि, भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी।

bannerAds Img
BCCI के सचिव राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा बयान दिया है। शुक्ला ने कहा कि, भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी। आपको बता दें कि, 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन भारतीय टीम के अभी तक पड़ोसी देश जाने पर संशय है। हालांकि 2023 में भारत की मेजबानी में खेले गए ICC वनडे वनडे कप के लिए पाकिस्तान टीम भारत आई थी।

भारतीय टीम पाकिस्तान तभी भेजेंगे जब...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) के सचिव राजीव शुक्ला ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में हम वही करेंगे, जो भारतीय सरकार हमें करने के लिए कहेगी। उन्होंने कहा कि, हम भारतीय टीम पाकिस्तान तभी भेजेंगे, जब हमें भारत सरकार से मंजूरी मिल जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने दिया था ये बयान

वहीं, पिछले महीने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, भारत को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति तभी दी जानी चाहिए, जब पड़ोसी देश आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम न दे। वहीं इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि, वह अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट का पूरा आयोजन अपने देश में ही करेगा।