H

एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का विपक्ष पर निशाना, बोले - टुकड़ों में बंटे हुए लोग कह रहे कि...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 07:49 AM


एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जो व्यक्ति पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए वे पास होने वालों पर सवाल उठा रहे हैं।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी आज पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि, इस शपथ समारोह में देश-विदेश से करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है।

आज हमारे लिए हर्ष और गर्व का पल है

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, आज हमारे लिए हर्ष और गर्व का पल है। कई कीर्तिमान उन्होंने जीवनभर स्थापित किए आज एक नया कीर्तिमान जुड़ेगा। देश के लिए हम सबके लिए ये अच्छे पल हैं। वहीं देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली कांग्रेस के नेताओं की तरफ से शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने के सवाल पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, ये वो लोग कह रहे है जो बहुमत से कोसों दूर है।

विपक्ष पर नरोत्तम मिश्रा का तंज

बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि, विपक्ष के लोग वे देश में भ्रम फैलाकर ही वोट हासिल कर पाए हैं। टुकड़ों-टुकड़ों में बटें हुए लोग कह रहे हैं कि, हमारी मिलीजुली सरकार है। एमपी के पूर्व गृहमंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि, जो व्यक्ति पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए वे पास होने वालों पर सवाल उठा रहे हैं।

हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी को संवैधानिक अवैध पार्टी कहकर शुभकामनाएं देने से मना करने के सवाल पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं है, लेकिन देश के आज एक अच्छा छण है पीएम मोदी एक वैश्विक नेता है। पीएम मोदी कह चुके हैं कि, इस बार बड़े और कड़े निर्णय होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, बड़े और कड़े निर्णय होंगे तो निश्चित रूप से देश आगे जाएगा।