H

एमपी में रात में बढ़ी ठंड, प्रदेश के 9 जिलों का तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंचा

By: Richa Gupta | Created At: 28 October 2023 03:26 PM


मध्य प्रदेश में सुबह, शाम और रात को अब ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

banner
मध्य प्रदेश में सुबह, शाम और रात को अब ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 9 जिलों का तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जबकि 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने की वजह से वातावरण में नमी कम हुई है। इस कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

कैसा होगा एमपी का मौसम

भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। इंदौर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। जबलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। उज्जैन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

भोपाल में 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया

अधिकतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि यहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अक्टूबर महीने का मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। वहीं, नवंबर की शुरुआत में प्रदेश की कई जिलों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है।

अरब सागर में बने तूफान से आ रही ठंडी हवाएं

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने तूफान से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इस वजह से एमपी में अगले एक दो दिन में पारा कुछ डिग्री और गिर सकता है।