H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बदल सकते हैं मप्र के चुनावी समीकरण, गठबंधन संयुक्त रूप से लड़ सकता है विधानसभा चुनाव

By: Richa Gupta | Created At: 15 September 2023 08:42 AM


भोपाल में I.N.D.I.A. की जॉइंट रैली और जनसभा से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी समीकरण बदल सकते हैं। मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है।

banner
भोपाल में I.N.D.I.A. की जॉइंट रैली और जनसभा से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी समीकरण बदल सकते हैं। मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। संयुक्त सार्वजनिक रैली के बाद कांग्रेस प्रदेश में अन्य दलों के साथ सीट बंटवारा कर सकती है। गठबंधन संयुक्त रूप से लड़ सकता है विधानसभा चुनाव। भोपाल में विपक्षी गठबंधन की संयुक्त रैली से बने आसार।

आप ने 10 नामों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। आप 10 नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। सपा कर चुकी है चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित। बसपा ने उतारे सात प्रत्याशी मैदान में। अब संयुक्त रैली के बाद कांग्रेस प्रदेश में अन्य दलों के साथ सीट बंटवारा कर सकती है।