H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : PCC चीफ बैज का बड़ा बयान, बोले- अन्नदाताओं को 2800 से 3600 रुपए क्विंटल तक मिलेगी धान की कीमत,

By: Shivani Hasti | Created At: 19 September 2023 11:50 AM


banner
CG NEWS : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर बड़ी बात कही है। इस बात से किसानों के चेहरे खिल सकते हैं दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2,800 से 3,600 रु. प्रति क्विंटल धान की क़ीमत मिलेगा। इसी को रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं। केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती करती हैं, 86 लाख टन को घटा कर 61 लाख कर दिया बारदाने में भी कटौती कर दिया, राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं।

3,578 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है

आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है, भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है। आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2,640 और 2,660 रुपए प्रति क्विंटल मिला है, जो देशभर में सर्वाधिक है। कोदो 3,000 रुपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3,100 और रागी की खरीदी 3,578 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है।

किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है

आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत यह 2,800 रुपए से 3,600 रुपए प्रति क्विंटल तक मिलेगा भाजपा के 2,183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है। किसान यह समझ चुके हैं कि, धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया। बोनस के नाम पर वादाखिलाफ़ी की गई चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया।

Read More: CG NEWS : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 को आएंगी छत्तीसगढ़, चुनावी सभा में शामिल होंगे।