H

मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर मतगणना शुरू, 2 सीटों पर भाजपा की एकतरफा जीत

By: Richa Gupta | Created At: 04 June 2024 04:00 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। देश भर में चुनाव का आयोजन 7 चरणों में हुआ था, जिसमें मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव हुए।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। देश भर में चुनाव का आयोजन 7 चरणों में हुआ था, जिसमें मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव हुए। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर किसने जीत हासिल की और जनता ने किसे खारिज कर दिया। बता दें कि 2019 में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 28 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट जीत पाई थी। लेकिन इस बार कई सीटों पर कड़ी टक्कर है।

2 सीटों पर भाजपा को एकतरफा जीत मिल रही

मध्यप्रदेश की 2 सीटों पर भाजपा को एकतरफा जीत मिल रही है। इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के अंतिम समय नाम वापस लिया था। भाजपा के शंकर लालवानी कितने अधिक मतों से जीतेंगे और नोटा को कितनी वोट जाएगी इस पर नजर रहेगी। खजुराहो सीट को कांग्रेस ने सपा को दी थी, लेकिन इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी का फार्म रिजेक्ट हो गया था। यहां बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वे कितने अधिक मतों से जीत रहे हैं सबकी नजर इस पर रहेगी।

VIP सीटों की बात करें तो इन सीटों पर सबकी नजरें रहेगी

1- राजगढ़ – दिग्विजय सिंह कांग्रेस बनाम रोडमल नागर भाजपा

2- छिंदवाड़ा- नकुलनाथ कांग्रेस बनाम विवेक साहू बंटी भाजपा

3- भोपाल- अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस बनाम आलोक शर्मा भाजपा

4-गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा बनाम यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस

5- विदिशा- शिवराजसिंह चौहान बनाम भाजपा भानुप्रताप शर्मा

6- मंडला- फग्गनसिंह कुलस्ते भाजपा बनाम ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस

7 सतना- गणेश सिंह भाजपा बनाम कांग्रेस सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस

8- भिंड,फूल सिंह बरैया बनाम कांग्रेस- संध्या राय भाजपा

9- रतलाम झाबुआ कांतिलाल भूरिया बनाम अनीता नगर सिंह चौहान