H

भोजशाला में आठवें दिन भी सर्वे जारी, आज जल्दी पहुंची टीम

By: Richa Gupta | Created At: 29 March 2024 04:04 AM


धार के भोजशाला में आठवें दिन भी ASI की टीम सर्वे के लिए सुबह 6.11 बजे भोजशाला परिसर पहुंची। शुक्रवार का दिन होने की वजह से सर्वे की टीम सुबह जल्दी पहुंची है।

bannerAds Img
धार के भोजशाला में आठवें दिन भी ASI की टीम सर्वे के लिए सुबह 6.11 बजे भोजशाला परिसर पहुंची। शुक्रवार का दिन होने की वजह से सर्वे की टीम सुबह जल्दी पहुंची है। आज भी दिनभर सर्वे जारी रहेगा। ASI टीम के साथ हिंदू पक्ष की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल, गोपाल शर्मा और मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी भोजशाला में दाखिल हुए।

बीते 8 दिनों से यह सर्वे निर्बाध रूप से प्रत्येक दिन किया गया

गुरुवार को भी ASI टीम सुबह 7.52 बजे भोजशाला पहुंची थी और सर्वे कार्य किया था। इसी प्रकार भोजशाला में चल रहे सर्वे को आज शुक्रवार को 8 दिन हो गए है। बीते 8 दिनों से यह सर्वे निर्बाध रूप से प्रत्येक दिन किया गया। यहां तक कि सर्वे के पहले दिन यानी 22 मार्च शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के बाद भी सर्वे कार्य में कोई रुकावट नहीं आई थी। वहीं 26 मार्च को मंगलवार होने की वजह से हिंदू दर्शनार्थियों की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन पर भी सर्वे का कार्य जारी रहा।