H

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज MP दौरे पर, सिंधिया के समर्थन में करेंगे जनसभा

By: Richa Gupta | Created At: 04 May 2024 04:21 AM


लोकसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के प्रचार के 2 दिन ही बाकी है। मध्य प्रदेश में 7 मई को 9 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। प्रचार थमने से पहले VIP सीटों पर दिग्गजों का दौरा जारी है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के प्रचार के 2 दिन ही बाकी है। मध्य प्रदेश में 7 मई को 9 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। प्रचार थमने से पहले VIP सीटों पर दिग्गजों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर आ रहे हैं। वे केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जनसभा करेंगे। यही नहीं आज सिंधिया के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी प्रचार करेंगे।

सुभाषगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर जिले के सुभाषगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा गुना व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। वह योगी आदित्यनाथ के साथ गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर जिले के सुभाषगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राघौगढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ गुना में जनसभा को संबोधित करेंगे।