H

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम, रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 May 2024 03:00 PM


पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के तौर पर कप्तान बनाया है। वह MI के साथ ही बने रहेंगे।

bannerAds Img
IPL के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सीजन से पहले टीम का कप्तान बदल दिया गया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई। जिसकी वजह से हार्दिक को मैदान पर ट्रोल भी किया गया। इसके बाद बात यहां तक पहुंची कि, पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस 3 खेमें में बंटने की खबरें सामने आने लगी। वहीं अब अगले सीजन कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रोहित को रिटेन नहीं करेगी MI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन 4 खिलाड़ियों का नाम बताया है, जिन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है। आकाश की मानें तो, MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस रिटेन नहीं करेगी। या तो खुद रोहित शर्मा चले जाएंगे या फिर टीम उन्हें जाने देगी। आकाश ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि, रोहित ने MI के लिए आखिरी मैच खेल लिया है। मुझे नहीं लगता कि, रोहित शर्मा आपको मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं।

सूर्या, बुमराह, पांड्या और वर्मा का नाम

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। जबकि विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड को देखा है।

हार्दिक पांड्या लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के तौर पर कप्तान बनाया है। वह MI के साथ ही बने रहेंगे। वे उनके रोडमैप में शामिल हैं। वहीं ईशान किशन को भी मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है। अगर ईशान किशन को एमआई लेना भी चाहेगी तो राइट टू मैच कार्ड के जरिए ले सकती है। आपको बता दें कि राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल ऑक्शन में किया जाता है। इसके तहत टीमें रिटेन नहीं करने वाले प्लेयर्स को खरीद सकती हैं।