H

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम पर बोला हमला, कहा - छिंदवाड़ा में बेनकाब हो गए हैं कमलनाथ...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 April 2024 08:33 AM


मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं महापौर विक्रम अहाके और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करता हूं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सोमवार को राज्य में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा सीट पर "बेनकाब" हो गए हैं और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ बेनकाब हो गए हैं

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, मैं महापौर विक्रम अहाके और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। शर्मा ने आगे पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, छिंदवाड़ा में कमलनाथ बेनकाब हो गए हैं। आईटी विभाग की रिपोर्ट में कांग्रेस कार्यालय में सभी भ्रष्ट हैं। छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।

विक्रम अहाके हुए बीजेपी में शामिल

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, आदिवासी समुदायों पर उनकी टिप्पणियों के बाद लोग उन्हें (कांग्रेस को) जवाब देंगे। इससे पहले सुबह लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व कांग्रेस नेता और छिंदवाड़ा नगर निगम के मेयर विक्रम अहाके ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया।