H

कांग्रेस ने मोदी के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन पर किया करारा प्रहार; एनडीए को लेकर यह बड़ी बात

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 June 2024 09:06 AM


जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के दोगलेपन की शायद ही विश्व में कोई और बराबरी कर सकता है। वे अपने उन साथियों को कभी नहीं टोकते जो गोडसे को एक नायक की तरह पेश करते हैं।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) को खतरनाक करार दिया। सबसे पुरानी पार्टी ने रविवार को कहा कि मोदी आज शाम नरेंद्र डेस्ट्रक्टिव एलायंस यानी एनडीए के नेता के रूप शपथ लेंगे।

क्या 28 मई, 2023 का दिन याद?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'क्या आप लोगों को 28 मई, 2023 का दिन याद है? यह वह दिन था जब नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में उस सेंगोल के साथ आए थे, जिसके लिए 15 अगस्त 1947 का इतिहास गढ़ा गया था। यह न केवल मोदी के सम्राट होने के ढोंग को सही ठहराने के लिए बल्कि तमिल मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए किया गया था।'

आप ट्रैक रिकॉर्ड देखिए

एक अन्य पोस्ट में रमेश ने पीएम मोदी के राजघाट दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप ट्रैक रिकॉर्ड देखिए। उनके वैचारिक सहयोगियों ने शत्रुता और घृणा का ऐसा विषाक्त वातावरण बनाया, जिसके परिणामस्वरूप 30 जून 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई।

उन्होंने आगे कहा कि वे अपने उन साथियों को कभी नहीं टोकते जो गोडसे को एक नायक की तरह पेश करते हैं। मोदी ने संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा को एक बार नहीं बल्कि दो बार विस्थापित किया।