H

राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना, बोले - अडानी के हाथ में मोदी का रिमोट

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 November 2023 04:58 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस किसान और छोटे कारोबारियों को पैसे देते है। वो पैसा आपके क्षेत्र में ख़र्च होगा, पिछले चुनाव में हमने कर्ज माफी की बात कही थी, हमने वो पूरा करके दिखाया था।

bannerAds Img
राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि, भाजपा अडानी जैसे बड़े बड़े उद्योगपति को पैसा देती है। अडानी उस पैसे को कहा खर्च करता है, क्या आपके घर, प्रदेश में खर्च करता है ? नहीं। लेकिन उस पैसे से अडानी अमेरिका,जापान दुबई में घर खरीदता है। दिल्ली के रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाता है। उन्होंने दावा किया कि, मोदी का रिमोट अडानी के हाथों में है।

कांग्रेस किसान और छोटे कारोबारियों को पैसे देते है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस किसान और छोटे कारोबारियों को पैसे देते है। वो पैसा आपके क्षेत्र में ख़र्च होगा, पिछले चुनाव में हमने कर्ज माफी की बात कही थी, हमने वो पूरा करके दिखाया था। उद्योगपतियों ने भाजपा और पीएम मोदी के साथ मिलकर आपकी सरकार को चोरी किया, क्योंकि कांग्रेस सरकार उद्योगपतियों की नहीं सुनने वाली थी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अगले 5 साल गैस सिलेंडर 500 रुपए में देगें।

मध्य प्रदेश और दिल्ली की सरकार को सरकारी अफसर चलाते है

उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश और दिल्ली की सरकार को सरकारी अफसर चलाते है, IAS चलाते है। मप्र को 53 सेक्रेटरी चलाते है, यही बजट बांटते है, मध्य प्रदेश में न तो OBC की सरकार है और न ही ओबीसी के अफसर है। मध्य प्रदेश में 53 में से केवल 1 OBC अफसर है। OBC अफसर 100 रुपए में 33 पैसे का निर्णय लेता है। OBC की आबादी 50 फीसदी,और बजट में मात्र 33 पैसे की हिस्सेदारी।