वन नेशन वन इलेक्शन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया एतिहासिक...
By: Richa Gupta | Created At: 02 September 2023 09:37 AM
भारत सरकार ने 18 सितंबर से 5 दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस बीच सबसे ज्यादा जिन बातों को लेकर जोर है उनमें वन नेशन वन इलेक्शन।

भारत सरकार ने 18 सितंबर से 5 दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसके बाद से ही देश में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बीच सबसे ज्यादा जिन बातों को लेकर जोर है उनमें वन नेशन वन इलेक्शन। चूंकी, देश में चुनाव आ रहे हैं इस कारण वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर ज्यादा ही बात हो रही है। इस बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
जनमत के आधार पर फैसला होगा
वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश की जनता में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चाएं हैं। जनमत क्या चाहता है? इसपर पीएम मोदी ने चर्चाएं की हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन पर जनमत के आधार पर फैसला होगा।
क्या है वन नेशन वन इलेक्शन?
देश में अभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अलग-अलग होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन का मतलब इन्हें साथ कराने से हैं। जिसमें, एक ही समय पर या चरणबद्ध वोट डाले जाएं। अगर ऐसा होता है तो ये कोई पहली बार नहीं होगा इससे पहले भी 1952, 1957, 1962 और 1967 दोनों चुनाव साथ हुए थे। हालांकि, 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं भंग हो गई और फिर बाद में 1970 में लोकसभा भंग होने के कारण साथ चुनाव की परंपरा टूट गई।