H

यूपी के सीएम योगी का विपक्ष पर वार, बोले- ये चुनाव राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 May 2024 09:03 AM


यूपी के सीएम योगी ने कहा - सपा राम मंदिर को बेकार बताती है। इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का रण अब अपने आखिरी चरण में हैं। इसी के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये चुनाव राम भक्त और राम द्रोहियों के बीच हैं और इसमें रामद्रोही न कभी विजयी हुआ है और न कभी होगा। बता दें कि, आज सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे, जहां बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन के पक्ष में वोट माँगे।

ये कांग्रेस आज भी कह रही है

इस दौरान सीएम योगी ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था क्योंकि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में योगदान दिया था। इसके साथ ही सूबे के मुखिया ने इस दौरान यह भी कहा कि, ये कांग्रेस आज भी कह रही है कि, राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था दुनिया में गलत संदेश गया है।

ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोही के बीच

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, सपा राम मंदिर को बेकार बताती है। इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सीएम ने आगे कहा कि, राम मंदिर में हर दिन जो भीड़ उमड़ रही है उससे साफ है कि, राम मंदिर तो ठीक बना है लेकिन इनकी बुद्धि में भूसा भर गया है इसलिए इन्हें राम मंदिर बेकार लगता है। उन्होंने कहा कि, ये पूरा चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच है। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने का काम करेंगे। रामद्रोही कभी चैन से नहीं बैठ पाया हैं। सूबे के मुखिया ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज एक तरफ राम भक्त है और दूसरी तरफ राम द्रोही। राम द्रोही न पहले कभी विजयी हुआ और न आगे होगा।