H

कांग्रेस को मप्र में एक और झटका, बीना विधायक निर्मला BJP में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 May 2024 08:21 AM

सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में निर्मला ने सागर के राहतगढ़ में आयोजित सभा में भाजपा की सदस्यता ली।

bannerAds Img

अब सागर में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं

विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थीं। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। दरअसल, 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। इसे लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव समेत भाजपा के अन्य नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को सीएम डॉ.मोहन यादव ने पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में चुनावी सभा की। इस सभा में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ के सामने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हों गईं।