प्रदेश भर में जारी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, आज भी यात्रा में जुटेंगे केंद्र और राज्य के दिग्गज
By: Richa Gupta | Created At: 13 September 2023 10:25 AM
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के द्वारा आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के द्वारा आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है। राज्य में 5 स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। इय यात्रा के समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।
केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार
इस यात्रा से जनता का आशीर्वाद ले रहे बीजेपी के दिग्गज नेता। रथ सभाओं और मंच सभाओं के जरिए हो रहा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार। वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय पहुंचेंगे जनता के बीच उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी मांगेंगे एमपी विजय का आशीर्वाद।
यात्रा को अभी तक ऐतिहासिक सफलता मिली- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव
राज्य में निकल रही जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर मंगलवार को प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जन आशीर्वाद यात्राओं की समीक्षा की गई। राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी ने यात्रा की समीक्षा की है। राज्य में यात्रा को अभी तक ऐतिहासिक सफलता मिली है।