H

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के सपा विधायक मनोज पांडेय, बोले - उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 February 2024 09:24 AM


सपा विधायक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनकी ही पार्टी में विरोध सुर के उठने लगे हैं। सपा विधायक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण वो ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी की नसीहत के बाद भी वो मान नहीं रहे हैं।

स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है

सपा विधायक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को पर कहा कि, स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मानसिक संतुलन ठीक ना होने के कारण वह ऐसे बयान दे रहे हैं। मनोज ने आगे कहा कि, पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी बाद भी इसके वो नहीं मान रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं।

स्वामी प्रसाद का जगह-जगह विरोध हो रहा है

आपको बता दें कि, सनातन धर्म पर अपने बयानों के चलते समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद का जगह-जगह विरोध हो रहा है। हाल ही में कौशांबी में उनका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हिंदू संगठन के लोगों ने स्याही भी फेंकी थी। साथ ही उनको काले झंडे दिखाए थे।