भारत नाम पर विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- विरोध करने वाले पढ़ें संविधान
By: Ramakant Shukla | Created At: 06 September 2023 09:46 AM
भारत में 9 से 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के इन्विटेशन कार्ड्स पर इंडिया की जगह भारत लिखे जाने पर चल रहे विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत नाम पर आपत्ति जता रहे हैं उन्हें एक बार संविधान पढ़ लेना चाहिए।

विरोध करने वाले पढ़ें संविधान
उन्होंने कहा, "इंडिया दैट इज भारत' और यह संविधान में है। मैं हर किसी को इसे (संविधान) पढ़ने के लिए कहूंगा। जब आप भारत कहते हैं, तो एक अर्थ, एक समझ और एक अनुमान आता है और मुझे लगता है कि यही हमारे संविधान में भी परिलक्षित है।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को जी-20 के डिनर इनवाइट पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे होने का दावा किया था। इसके बाद से ही विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम भी 'इंडिया' है। इन पार्टियों का कहना है कि इंडिया गठबंधन से डरकर ही राष्ट्रपति ऑफ भारत का इस्तेमाल किया गया है।