H

MP News: परिवहन आयुक्त बने डीपी गुप्ता, राजेश गुप्ता इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर

By: Richa Gupta | Created At: 05 February 2024 04:35 AM


गुना हादसे के बाद खाली चल रहा परिवहन आयुक्त के पद पर 38 दिन बाद आखिरकार नियुक्ति हो ही गई। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस देव प्रकाश गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

bannerAds Img
MP News: गुना हादसे के बाद खाली चल रहा परिवहन आयुक्त के पद पर 38 दिन बाद आखिरकार नियुक्ति हो ही गई। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस देव प्रकाश गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। परिवहन आयुक्त बनने की दौड़ में तीन नाम चर्चा में थे, लेकिन डीपी गुप्ता इनमें शामिल नहीं थे। बता दें कि बीती 28 दिसंबर को गुना में हुए बस हादसे के बाद परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा दिया गया था। तभी से ये पद खाली पड़ा था। ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को हटाया गया हो।

संजय कुमार झा को हटाया गया

गुना हादसे के बाद परिवहन आयुक्त पद से संजय कुमार झा को हटाया गया था। वहीं आईपीएस राकेश गुप्ता इंदौर के कमिश्नर बनाए गए हैं। इनके साथ ही आईपीएस अनुराग पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात बने हैं। IPS डीपी गुप्ता परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। बता दें कि गुना हादसे के बाद परिवहन आयुक्त पद से संजय कुमार झा को हटाया गया था। बता दें कि डीपी गुप्ता लंबे समय के इलाज के बाद वापस लौटे हैं। वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

राजेश गुप्ता इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर

वहीं राजेश गुप्ता इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। मकरंद देउस्कर डेपुटेशन पर केंद्र चले गए है। वे बीएसएफ में आईजी बनाए गए हैं। जिसके चलते इंदौर कमिश्नर की नई नियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय इंटेलिजेंस में पदस्थ अनुराग को इंदौर रेंज का आईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किये हैं।