H

हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा रात का तापमान, अभी इसी तरह बना रहेगा मौसम का मिजाज

By: Ramakant Shukla | Created At: 20 November 2023 07:57 AM


वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। इस वजह से रविवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं।

banner
वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। इस वजह से रविवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं। वहीं, शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। ग्वालियर सहित प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

23-24 नवंबर को पहुंचेगा नया पश्चिमी विक्षोभ

राजधानी में दिन के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। भोपाल में 32.3, ग्वालियर में 28.6, इंदौर में 30 और जबलपुर में 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के मध्य में द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हालांकि इस मौसम प्रणाली की आवृत्ति कम होने के कारण मौसम के मिजाज पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने लगेगा। इस वजह से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। इससे ठंड बढ़ने लगेगी। 23-24 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल भी छा सकते हैं। नवंबर के अंत में अच्छी ठंड पड़ने की भी उम्मीद की जा रही है।

Read More: मध्यप्रदेश के भाजपा के नेता अब राजस्थान में संभालेंगे चुनाव की कमान