H

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अजय सिंह यादव, बाई साहब और एकता ठाकुर भाजपा में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 February 2024 01:55 PM


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव, उनकी माता बाई साहब यादव, जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर और कटनी के कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

bannerAds Img
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव, उनकी माता बाई साहब यादव, जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर और कटनी के कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अजय सिंह यादव और उनकी माता बाई साहब यादव दोनों वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। अजय सिंह यादव अशोकनगर मंडी के अध्यक्ष के साथ पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

एकता ठाकुर विधानसभा चुनाव में जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं

कांग्रेस नेत्री, जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर विधानसभा चुनाव में जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं। वहीं कटनी के सुजीत द्विवेदी कांग्रेस शिक्षा और विधि प्रकोष्ठ में भी पदाधिकारी रहे हैं। इस अवसर पर गुना सांसद केपी सिंह यादव, पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक के साथ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।