H

CG NEWS : कांग्रेस के लापरवाह पदाधिकारियों पर गाज गिरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 88 पदाधिकारियों को थमाया नोटिस, तीन दिनों के भीतर मांगा स्पष्टीकरण....

By: Shivani Hasti | Created At: 02 February 2024 07:18 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लापरवाह पदाधिकारियों पर गाज गिरी है और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 88 पदाधिकारियों को नोटिस थमाया क्योंकि ये अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए थे। दरअसल, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने 1 फरवरी को राजीव भवन मेंगग अल्पसंख्यक विभाग की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 88 पदाधिकारी शामिल नहीं हुए। इनमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव और 9 जिला अध्यक्ष शामिल नहीं हुए थे। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने सभी को नोटिस थमाया है और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

Read More: CG NEWS : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर।