H

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में चौथे चरण के लिए 8 सीटों पर वोटिंग जारी

By: Richa Gupta | Created At: 13 May 2024 03:42 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी। एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी। एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे फेस में एमपी की कुल 8 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें उज्जैन, इंदौर, देवास, रतलाम, खरगोन, खंडवा, मंदसौर और धार लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर कुल एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 82 लाख 48 हजार 091, महिला वोटर्स की संख्या 81 लाख 22 हज़ार 175, थर्ड जेंडर 388 है।

74 उम्मीदवार मैदान में

इन 8 सीटों पर कुल 74 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें 69 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। प्रदेश में चौथे फेस के लिए 18007 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 2001 पोलिंग बूथ है। 66 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। वहीं 3080 मतदान केंद्र क्रिटिकल है। मतदान केंद्रों में CCTV के माध्यम से निगरानी होगी।