H

'लावा अंदर बहुत पनप रहा है, बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता है' मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान

By: Sanjay Purohit | Created At: 10 February 2024 07:52 AM


उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को श्यामगंज बाजार में पथराव की घटना हुई। पत्थरबाजी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में भारी संख्या में मुस्लिम लोग इक्टठा हो गए थे।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को श्यामगंज बाजार में पथराव की घटना हुई। पत्थरबाजी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में भारी संख्या में मुस्लिम लोग इक्टठा हो गए थे। जिससे बवाल की स्तिथि पैदा हो गई। वहीं मौलाना तौकीर रजा खां ने भड़काऊ बयानबाजी की है।

'हम देश को बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए हमने जवाब नहीं दिया है'

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा, "लावा अंदर बहुत पनप रहा है। बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता है। छोटा सा काम करके लोगों के काम को कंट्रोल करने की कोशिश की है। और सेफ्टी वाल का काम किया है। अगर हुकूमत दंगा और फसाद चाहती है तो हम भी तैयार हैं। ना पुलिस की लाठी से डरते हैं, ना गोली से डरते हैं। हम देश को बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए हमने जवाब नहीं दिया है।"