MP Election 2023: MP में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटे जीतेगी - रामदास आठवले
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 October 2023 12:01 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पूरे भरोसे से कहा कि, मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

MP Election 2023: चुनावी मौसम में केंद्रीय नेता अलग-अलग राज्यों के दौरे पर जा रहे हैं। इसी क्रम में आज इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले पहुंचे। रामदास आठवले ने सिलसिले बार अपनी बात रखी उसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने कभी पीएम मोदी की तारीफ करते नजर आए तो कभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का गुणगान करते दिखे।
शिवराज सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पूरे भरोसे से कहा कि, मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि, शिवराज सिंह चौहान ने पिछले चार बार के कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया है।
एमपी में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार प्रसार कर रहे है। उन्होंने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री आठवले ने दावा करते हुए कहा कि, उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी के लिए काम कर रहे है और प्रदेश में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।