H

इन गेंदबाजों ने IPL में MS Dhoni को जीरो पर किया है आउट...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 01:12 PM


पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने महेन्द्र सिंह धोनी को जीरो पर आउट किया। इस तरह IPL इतिहास में पांचवीं बार माही बिना खाता खोले पवैलियन का रूख कर गए।

bannerAds Img
पंजाब किंग्स के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी जीरो पर आउट हो गए। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने CSK के पूर्व कप्तान को आउट किया, लेकिन क्या आप जानते हैं अब तक IPL में कितने गेंदबाजों ने माही को जीरो पर आउट किया है?

ये गेंदबाज धोनी को 0 पर आउट कर चुके हैं

आपको बता दें कि, इस फेहरिस्त में कई गेंदबाजों के नाम शामिल हैं। शेन वॉटसन ने सबसे पहले धोनी को जीरो पर पवैलियन का रास्ता दिखायाा था। यह कारनामा उन्होंने IPL 2010 में किया था। वॉटसन के बाद डिर्क नैनिस ने माही को जीरो पर आउट किया। इसके बाद हरभजन सिंह ने धोनी को तीसरी बार जीरो पर आउट किया। IPL 2015 में हरभजन सिंह ने माही को जीरो पर आउट करने का कारनामा किया। आईपीएल 2021 में आवेश खान ने कैप्टन कूल को बिना खाता खोले आउट किया। हर्षल पटेल ने आईपीएल में पांचवीं बार माही को जीरो पर किया आउट।

हर्षल पटेल ने धोनी को 0 पर आउट किया था

इसके बाद पिछले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने महेन्द्र सिंह धोनी को जीरो पर आउट किया। इस तरह IPL इतिहास में पांचवीं बार माही बिना खाता खोले पवैलियन का रूख कर गए। कैप्टन कूल के नाम IPL के 261 मैचों में 137.06 की स्ट्राइक रेट और 39.04 की एवरेज से 5192 रन दर्ज हैं। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में माही ने 24 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है। इस दौरान माही का सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।