H

कांग्रेस इन लोकसभा सीटों पर कर सकती है प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 11:16 AM


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा से पहले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा से पहले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में पहुंचेगी। इससे पहले कुछ सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो सकता है।

दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बड़ी बैठक होगी

8 और 9 फरवरी को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में बड़ी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इनमें जबलपुर, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर लोकसभ सीटों की चर्चा जोरों पर है। पिछली बैठक में भी वरिष्ठ नेताओं ने जल्द उम्मीदवार घोषित करने की मांग की थी।

मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी की ये यात्रा मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की 7 सीटों पर पहुचेंगी ये यात्रा। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए तैायारियों में जुट गई हैं। मणिपुर से शुरू हुई राहुल की भारत छोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च को मुरैना में करेगी प्रवेश। प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम।