H

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा वार, बोले - संविधान को मजबूत करने के लिए वोट करें, ये सरकार झूठी है…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 May 2024 08:16 AM


अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि, BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही है। किसानों को गेहूं का रेट नहीं मिल रहा है।

bannerAds Img
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद भी अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, एक महीने पहले भी वोटिंग हो सकती थी, BJP जानबूझ कर गर्मी में वोटिंग करवा रही। ये वोट आपके जीवन को बदल सकता है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सभी मतदाता ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। संविधान को मजबूत करने के लिए वोट करें। ये जो सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है।

महंगाई चरम सीमा पर है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, किसान परेशान है, युवा के पास रोजगार नहीं हैं। महंगाई चरम सीमा पर है, BJP कुछ लोगों को मुनाफा दे रही है। इसके अलावा सपा प्नमुख ने कहा कि, BJP के लोग चुनावी बॉन्ड से पैसा लेते हैं। निवेश नहीं आया, युवा का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, कुछ जगहों पर मतदाता को परेशान किया जा रहा है।

BJP के अंदर सत्ता की खींचतान चल रही है

अखिलेश यादव ने आगे दावा करते हुए कहा कि, BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही है। किसानों को गेहूं का रेट नहीं मिल रहा है। वहीं बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, फसल की खरीद MSP पर नहीं हो रही है। किसान आंदोलन में किसान शहीद हुए। पुलिस की नौकरी 3 साल की हो जाएगी। बड़े अफसरों को आउटसोर्स पर रखा जा सकता है। पूर्व सीएम यादव ने कहा कि, संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा, BJP के अंदर सत्ता की खींचतान चल रही है।