H

लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे हुए शुरू, आज पन्ना दौरे पर रहेंगे वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 20 March 2024 04:31 AM


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पन्ना में बनाएंगे चुनावी माहौल। विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल। प्रातः 10.30 बजे पन्ना जिले के होटल शानवी लैंडमर्क में पत्रकारों के साथ करेंगे चर्चा।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। वीडी शर्मा सुबह 10.30 बजे पन्ना जिले के होटल शानवी लैंडमार्क में पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। सुबह 11:30 बजे लोकसभा प्रबंधन, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारीगण, जिला कमेटी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

दीवार लेखन करेंगे वीडी शर्मा

इसके बाद वीडी शर्मा दोपहर 1.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 3 बजे निर्वाचित प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, नगर निगम महापौर/अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष/जनपद पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे पन्ना के वार्ड क्र. 24 के बूथ क्रमांक 210 में पार्षद महेश आदिवासी के निवास पर परिवार मिलन एवं स्वल्पाहार करेंगे। इसके पश्चात बूथ क्रमांक 208 के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के निवास पर लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन करेंगे। शाम 6 बजे पन्ना से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।