H

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां की तेज, बनाने जा रही वार रूम

By: Richa Gupta | Created At: 30 January 2024 05:40 AM


कांग्रेस राज्य स्तर पर वार रूम स्थापित करने के बाद अब प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में वार रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी। मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश में कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में की गलतियों को न दोहराते हुए पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रही है। कांग्रेस राज्य स्तर पर वार रूम स्थापित करने के बाद अब प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में वार रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसका प्रभारी संभाग के वरिष्ठ नेता को बनाया जाएगा, जो राज्य स्तरीय वार रूम से सीधे संपर्क में रहेंगे। वार रूम से चुनाव अभियान की गतिविधियों की निगरानी के साथ बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

समन्वय समिति गठित की

प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय समिति गठित की हैं। इनमें युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा और विधानसभा के प्रभारी, जिला व ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों को शामिल किया है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना और चुनाव अभियान के संचालन का दायित्व इन्हें दिया है।