H

इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं - सीएम शिवराज सिंह

By: Richa Gupta | Created At: 06 November 2023 12:41 PM


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंडी गठबंधन बना, जिसमें सपा भी है आप भी है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती यह आपस में ही लड़ रहे हैं।

banner
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंडी गठबंधन बना, जिसमें सपा भी है आप भी है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती यह आपस में ही लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव जी ने कल कहा कांग्रेस तो चालू पार्टी है। यह लोगों को ठगती है इस पर भरोसा करके हमने गलती की, यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, वो कह रहे हैं कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है।

कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है

अखिलेश यादव जी यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। राहुल गांधी को उन्होंने झूठ बता दिया कि 72 साल मेरी उम्र है। अखिलेश यादव जी कह रहे हैं कि वे 80 साल के आदमी है। अब कमलनाथ जी सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है....? मैं तो एक ही सवाल पूछना चाहता हूं... प्रियंका जी आप कहते हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया हम तो पीएम और सीएम किसान सम्मन निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था.... जब तुम्हारी सरकार आई तो वादा खिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।