H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्य प्रदेश के पांच संभागों के अलग-अलग जिलों में आज बीजेपी के बड़े रोड शो और सभाएं

By: Richa Gupta | Created At: 08 September 2023 11:58 AM


आज जन आशीर्वाद यात्राओं में केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत दिग्गज नेता शामिल होंगे।

banner
मध्यप्रदेश में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बात करें बीजेपी की तो प्रदेश भर में बीजेपी की जन-आशीर्वाद यात्राएं जारी है। जन आशीर्वाद यात्राएं आज अलग-अलग शहरों से प्रारंभ होंगी। इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज जन आशीर्वाद यात्राओं में केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत दिग्गज नेता शामिल होंगे।

नरेंद्र तोमर यात्रा रोड-शो करेंगे

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा सबलगढ़ से शुरू होगी। जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर यात्रा रथ के साथ रोड-शो करेंगे। वहीं विंध्य की यात्रा देवतालाब के बहुती से शुरू होगी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल होंगे। खण्डवा की यात्रा खकनार से प्रारंभ होगी। दरियापुर पहुंचने पर कैलाश विजयवर्गीय लेंगे सभा। शहपुरा से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा। मंडला से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को शहपुरा के बिछिया से प्रारंभ होगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे। मंदसौर के नयाखेडा से शुरू होगी यात्रा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।

मुरैना जिले में रोड शो

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मुरैना जिले में रोड शो करेंगे। वे कैलारस, जौरा, छैरा, सुमावली और मुरैना में रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे आम सभा लेंगे।