H

मतगणना पूरी होने से पहले शिवराज सिंह चौहान विजयी घोषित ! जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर दी शुभकामनाएं

By: Sanjay Purohit | Created At: 04 June 2024 07:59 AM


मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर नतीजों से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जीत का दावा किया है

bannerAds Img
मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर नतीजों से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जीत का दावा किया है। कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिंग में पूर्व सीएम को विजेता घोषित कर दिया है। यह होर्डिंग कार्यकर्ताओं ने रायसेन में लगाए हैं। हालांकि रूझानों की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 106932 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान की होर्डिंग में प्रचण्ड जीत का दावा किया जा रहा है। बता दें कि कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 जून को शिवराज के विजय जुलूस निकालने के मैसेज भी डाले थे।