H

सीहोर के 9 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

By: Ramakant Shukla | Created At: 16 November 2023 01:57 PM


मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 17 नवंबर को मतदान होगा। सीहोर जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर सिंह ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान सम्पन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरूष तथा 1487 महिला कर्मी हैं।

banner
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 17 नवंबर को मतदान होगा। सीहोर जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर सिंह ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान सम्पन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरूष तथा 1487 महिला कर्मी हैं।

90 पोलिंग बूथ का 661 महिला कर्मी करेंगी संचालन

जिले में 90 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इन पोलिंग बूथ में 661 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन महिला कर्मियों को सुचारू रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। बुधनी विधानसभा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 20 मतदान केन्द्रों में 162 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार आष्टा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 25 मतदान केन्द्रों में 160 महिला कर्मियों, इछावर के 15 मतदान केन्द्रों में 60 महिला कर्मियों तथा सीहोर में 40 मतदान केन्द्रों में 279 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मतदान के लिए 1487 महिला कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी

जिले की चारों विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1487 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधनी विधानसभा से 402, आष्टा से 366, इछावर से 184 तथा सीहोर से 535 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

327 माइक्रो आर्ब्जवर रखेंगे मतदान नजर

विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 327 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए जाएंगे, इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। बुधनी में 118, आष्टा में 74, इछावर में 23 तथा सीहोर में 139 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए गए हैं।

क्रिटिकल मतदान केन्द्र

जिले की चारों विधानसभा के 1238 मतदान केन्द्रों में 17 वल्नरेबल तथा 307 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। बुधनी विधानसभा में 122, आष्टा में 61, इछावर में 62 तथा सीहोर में 62 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्रों के साथ ही 626 केन्द्रों पर सीसीटीवी, वेबकॉस्टिंग तथा 200 केन्द्रों पर माइक्रो आर्ब्जवर की व्यवस्था तथा 90 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

एफएसटी-एसएसटी दलों द्वारा की जा रही सघन जांच एवं निगरानी

जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए एफएसटी, एसएसटी तथा वीएसटी दलों द्वारा सघन जांच एवं निगरानी की जा रही हैं। जिले में कुल 16 एफएसटी, 26 एसएसटी, 4 वीवीटी तथा 8 वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। बुधनी विधानसभा में जांच के लिए 5 एफएसटी, 8 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार आष्टा में 4 एफएसटी, 7 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। इछावर में 3 एफएसटी, 5 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है। सीहोर में 4 एफएसटी, 6 एसएसटी, एक वीवीटी तथा दो वीएसटी दलों द्वारा निगरानी की जा रही है।

4067 सुरक्षा जवानों की लगाई गई ड्यूटी

जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 4067 सुरक्षा कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रीय रिजर्व बल की 10 कंपनी, एसएफ की दो कंपनी, 1150 होमगार्ड जवान, 600 पुलिस बल, 172 वनरक्षक, 850 कोटवार, 65 एनसीसी छात्रों तथा औद्योगिक सुरक्षा कंपनियों के 150 जवानो को तैनात किया गया है।

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या

जिले की चारों विधानसभा में कुल 9 लाख 97 हजार 959 मतदाता हैं। जिनमें से 5 लाख 14 हजार 865 पुरूष मतदाता, 4 लाख 83 हजार 76 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता है। जिले में जेण्डर रेशो 938 है तथा ईपी रेशो 63.34 है।