H

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ED,CBI, न्यायपालिका और मीडिया के कामकाज पर उठाए सवाल

By: Richa Gupta | Created At: 04 February 2024 10:24 AM


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि, हमारे देश में सभी संवैधानिक संस्थाएं गलत तरीके से काम कर रही है।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि, हमारे देश में सभी संवैधानिक संस्थाएं गलत तरीके से काम कर रही है। डेमोक्रैसी को सही करने के लिए पूर्व सरकारों ने काफी मेहनत की लेकिन अब हालात बदल गए है।

न्यायपालिका और मीडिया में भी हालात खराब हो गए है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगे कहा कि, न्यायपालिका और मीडिया में भी हालात खराब हो गए है, अब मीडिया केवल सरकार के लिए नरेटिव सेट करने का काम कर रही, मूल मुद्दों और जनता की समस्याओं से भटक गई है।

अब लोकतांत्रिक संस्थान रबर स्टैम्प की तरह काम कर रही

कांग्रेस नेता ने कहा कि, CAA को लेकर देश में बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ, दिल्ली के शाहीन बाग़ जाने वाला मैं पहला नेता था। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर बहुत विरोध प्रदर्शन किया लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। मैं यहाँ किसी भी एक नेता का नाम लेकर विवाद खड़ा नहीं करना चाहता। थरूर ने आगे कहा कि आंबेडकर ने संविधान दिया मोदी के आने के बाद सदन में भी विपक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जा रहा। अब लोकतांत्रिक संस्थान रबर स्टैम्प की तरह काम कर रही।