H

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर कलेक्टर के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

By: Richa Gupta | Created At: 03 June 2024 05:13 AM


मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना (Deepak Saxena) के बेटे का निधन हो गया है। अमोल सक्सेना की दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना (Deepak Saxena) के बेटे का निधन हो गया है। अमोल सक्सेना की दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्होंने महज 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से शहर समेत प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है।

शव दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा

अमोल सक्सेना दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका शव दिल्ली से जबलपुर लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होगा। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने शोक जताया है।

सीएम ने किया पोस्ट

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा और होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार मिला। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्य प्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति