H

CM डॉ मोहन यादव आज झारखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

By: Richa Gupta | Created At: 16 May 2024 04:24 AM


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड में चुनावी प्रचार करेंगे। यहां वे रांची हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड में चुनावी प्रचार करेंगे। यहां वे रांची हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 मई को दिल्ली से प्रातः 10 बजे रांची झारखंड पहुंचकर हजारीबाग लोकसभा के जेल मैदान छतरो, बरही में पार्टी प्रत्याशी श्री मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी दोपहर 12 बजे कोडरमा लोकसभा के पिपचो ग्राउंड जयानगर में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

सीएम डॉ मोहन दोपहर 1:25 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3 बजे ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।