CG NEWS : गोहर : "जन पर जंग" कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण पर है।
By: Shivani Hasti | Created At: 19 September 2023 05:36 PM

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चंद महीनों का ही वक़्त बचा है लिहाजा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दल पूरी तरह से तैयार हैं।इतना ही नही बल्कि इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ दौरा भी कर रहे है। इस दौरान अब एक ऐसी स्थिति भी बनी है।जिसमे दोनों ही दल दुर्ग और भिलाई में 21 सितंबर को बड़े सम्मेलन के जरिए एक दूसरे के आमने सामने नज़र आयेंगे। भिलाई में जहा कांग्रेस महिला सम्मेलन करने जा रही है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। तो वही मुख्यमंत्री के विधानसभा सीट पाटन में भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी में है।पाटन से परिवर्तन यात्रा और भिलाई में महिला सम्मेलन की तैयारिया अभी पूरी तरह से शुरू नही हुई है। लेकिन प्रदेश में दोनो ही पार्टियों के बीच इन कार्यक्रमों पर सियासत जरूर तेज हो गई है।
21 सितम्बर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आएगी छत्तीसगढ़
प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को भिलाई मैं आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी... जल्दी से लेकर कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण पर है। बाकायदा इस सम्मेलन में प्रदेश भर से महिलाओं को लाने के लिए पार्टी ने अलग-अलग तरह से जिम्मेदारियां भी सौंप दी है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में महिला वोटर की संख्या लगभग 98 लाख पहुंच चुकी है। इन्ही वोटर्स को साधने कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन होगा। पर सम्मेलन के ठीक पहले सियासत का रुक बदल गया है ठीक इसी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पहुँचेगी। बीजेपी के इस यात्रा और एक तिथि को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा परिवर्तन यात्रा हश्र देखा हैं न उसमें अमित शाह पहुँचे न स्मृति ईरानी पहुच पाई। उनकी जो यात्राएं चल रही है उसमें कोई बड़े नेता नही आ पा रहे हैं प्रियंका जी आ रही है भिलाई में एक बड़ा सम्मेलन होने वाला हैं।
मुख्यमंत्री के साथ संभाग से आने वाले मंत्रियों को क्षेत्र
दुर्ग संभाग के अंतर्गत पाटन विधानसभा का सीट काफी मायने रखता हैं। कारण प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल उसी विधानसभा सीट से जीतकर आये है इतना ही नही बीजेपी ने अपनी पहली सूची में विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। और मुख्यमंत्री के साथ संभाग से आने वाले मंत्रियों को क्षेत्र में ही बांध दिया लेकिन अब प्रियंका गांधी के दौरे के दिन ही अपनो परिवर्तन यात्रा को पाटन में रखकर एक बार फिर से कांग्रेस को परेशान कर दिया हैं। कांग्रेस के सम्मेलन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की 50 साल तक उन्हें मौका मिला था मगर इसमें केवल तीन चौथाई तक बहुमत उनके पास रहा। जब मोदी जी प्रगतिशील कार्यों को कर रहे है तो कांग्रेस जबदस्ती बीच में आ रही है। यह वह वक्त होगा जब 21 सितंबर को भिलाई में कांग्रेस के दिग्गज नेता एक ही मंच के नीचे नजर आएंगे। तो वहीं पाटन में परिवर्तन यात्रा के बहाने भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह तो देखने वाली बात होगी कि आखिरकार किसका कार्यक्रम किस पार्टी पर कितना भारी पड़ता है और पार्टियों के इन कार्यक्रमों से 2023 विधानसभा चुनाव में क्या परिणाम देखने को मिलता है।