H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मौसम विभाग का अलर्ट, आज इंदौर में भारी वर्षा के आसार

By: Ramakant Shukla | Created At: 15 September 2023 07:42 AM


उत्तरी ओडिशा के आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के कारण आज शहर सहित प्रदेश बारिश से तरबतर होगा। मौसम विभाग द्वारा इंदौर संभाग में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में आज 75 से 100 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है।

banner
उत्तरी ओडिशा के आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के कारण आज शहर सहित प्रदेश बारिश से तरबतर होगा। मौसम विभाग द्वारा इंदौर संभाग में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में आज 75 से 100 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है। गौरतलब है कि गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे और शहर में रुक-रुककर हल्की वर्षा हुई। शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं अधिकतम 29 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन में धुंध का असर रहा।

इंदौर में आज 75 से 100 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना

सुबह न्यूनतम दृश्यता 1500 मीटर दर्ज की गई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 8.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर रात 8 बजे तक 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। आज शहर इंदौर में शुक्रवार को शहर में भारी वर्षा होगी। वहीं शनिवार को शहर में मध्यम से भारी वर्षा की स्थिति निर्मित होगी और उसके पश्चात शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी।

Read More: सीएम शिवराज ने सीहोर जिले में किया 6 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, कही ये बात