H

सीएम शिवराज ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए

By: Richa Gupta | Created At: 09 November 2023 02:16 PM


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में युवतियों को लेकर दिए बयान के बाद पूरे देशभर में इसकी निंदा हो रही और वे नेताओं के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके विवादित बयान पर निशाना साधा है।

banner
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में युवतियों को लेकर दिए बयान के बाद पूरे देशभर में इसकी निंदा हो रही और वे नेताओं के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके विवादित बयान पर निशाना साधा है। सीएम शिवराज कहा कि, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। बहन-बेटियों को जो इस तरह से बेइज्जत करने वाले व्यक्ति, मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं है। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।

ये इंडी, गठबंधन नहीं है दलदल है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन का कोई नेता या कांग्रेस नीतीश के इस बयान का कोई विरोध नहीं कर रही हैं। ये इंडी, गठबंधन नहीं है दलदल है, अलग-अलग लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं, ये देश को तबाह कर देंगे। सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी के वनवास वाले बयान पर भी तंज कसा है। प्रियंका वाड्रा ने तो इतिहास भी गलत बता दिया, कहा भगवान राम को 13 वर्ष का वनवास हुआ था। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि वनवास 14 वर्ष का हुआ था।

Read More: कमलनाथ का एक और वचन, मध्यप्रदेश पंचायत राज और ग्राम स्वराज अधिनियम को मूल भावना के अनुरूप अक्षरशः लागू करेगी

पहले भगवान राम का विरोध करते थे, अब राम नाम की दुशाला चुनाव के कारण ओढ़ रहें हैं। दिग्विजय सिंह ने हार का ठीकरा अभी से ईवीएम पर फोड़ना शुरू कर दिया है। कमल नाथ मध्यप्रदेश का अपमान करते हैं, प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता का अपमान करते हैं।