H

शुद्ध वायु की हकीकत, स्वच्छता के बाद अब पर्यावरण से भी ध्यान हटा

By: Sanjay Purohit | Created At: 15 May 2024 06:01 AM


सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब वायु शुद्धता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सभी जिम्मेदार इन दिनों शहर को बेहतर पर्यावरण देने का दावा कर रहे हैं।

bannerAds Img
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब वायु शुद्धता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सभी जिम्मेदार इन दिनों शहर को बेहतर पर्यावरण देने का दावा कर रहे हैं। हालांकि दावों के उलट जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। स्वच्छता के दृश्य भी अब कम नजर आते हैं और जगह जगह गंदगी पसरी नजर आती है। वहीं दूसरी तरफ जगह जगह लोग खुले में कचरा जलाते नजर आते हैं। कई क्षेत्रों में को कचरे को जलाने की वजह से घंटों तक वायु प्रदूषण दिखाई पड़ता है। आसपास के रहवासी भी इससे परेशान नजर आते हैं।

दिनभर जलता रहता है कचरा

यहां शहर का गंगा बगीची का क्षेत्र है। यहां पर लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। यहां आसपास से कई नाले निकलते हैं और इस गंदगी के बीच में ही रहने को मजबूर हैं। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कचरा लाया जाता है और बाहर ही फेंक दिया जाता है। जब यह कचरा बहुत अधिक इकट्ठा हो जाता है तो आसपास के लोग इसे जला देते हैं।