H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बधाई दी

By: Richa Gupta | Created At: 30 August 2023 05:14 PM


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। वीडी शर्मा ने कहा कि, रक्षाबंधन का मांगलिक पर्व मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है।

banner
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। वीडी शर्मा ने कहा कि, रक्षाबंधन का मांगलिक पर्व मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। बहनें नई उमंगों और उत्साह के साथ भाईयों की कलाईयां सजाती हैं। सदियों से मनाये जा रहे इस पर्व में सात्विकता और सांस्कृतिक बोध समाहित हैं। सांस्कृतिक परम्पराओं और भारतीय आदर्शों का पर्व है। पीएम मोदी को पूरे एमपी की जनता की ओर से बधाई और धन्यवाद देता हूं की रक्षाबंधन पर एलपीजी पर 200 रुपए की सब्सिडी की सौगात दी। केंद्रीय कैबिनेट में 75 लाख नए गैस कनेक्शन की सौगात मंजूर की है।

अकाउंट बैन हो

एमपी के मुख्यमंत्री रहे हैं दिग्विजय सिंह लेकिन फिर भी अपने ट्विटर से झूठी खबरें फैला रहे हैं। कुंडलपुर आस्था का केंद्र है ऐसे पवित्र स्थान पर सामाजिक समरसता बिगड़ने का प्रयास दिग्विजय सिंह के रहे हैं। दिग्विजय सिंह की धार्मिक भावनाओं को भड़काना और सामाजिक समरसता बिगड़ने की उनकी आदतन प्रवृत्ति है। कांग्रेस के पास कोई और एजेंडा नहीं है चुनाव को धार्मिक भावनाएं भड़काकर भुनती है। ट्विटर को भी लिखेंगे, ये आदतन अपराधी है इनका अकाउंट बैन हो।

किसी अपराधी को हम छोड़ेंगे नहीं

कमलनाथ सरकार में सागर में एक युवक को जलाकर मार दिया गया था और एफआईआर तक नहीं होने दी। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है किसी अपराधी को हम छोड़ेंगे नहीं। ये लोग केवल वातावरण बिगड़ना चाहते हैं। टिकट वितरण को लेकर फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगी।