H

डॉ. मोहन सरकार जनता की मदद से बनाएंगी बजट-2024, वित्त विभाग ने 15 जून तक मांगे सुझाव

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 June 2024 07:48 AM


मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट मानसून सत्र में आएगा। यह सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में 14 बैठकें होगी। यह सत्र हंगामेदार चलने के असार है। इसमें डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। इस बजट को सरकार जनता की मदद से बनाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने जनता से 15 जून तक सुझाव मांगे है। सरकार ने MP MY GOV सोशल मीडिया एक्स की आईडी पर पोस्ट कर लिखा कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश बजट 2024- 25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के माध्यम से साझा करे। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इन मुख्य क्षेत्रों में दे सकते है सुझाव

शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, राजस्व संग्रहण, प्रशासनिक सुधार और अन्य।