H

45 किमी की स्पीड से तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि के भी आसार

By: Sanjay Purohit | Created At: 31 March 2024 07:02 AM


दो दिन बाद फिर से बढ़ेगी गर्मी, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लू की संभावना बनेगी

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हीट अधिक होने की वजह से शाम को मौसम ने करवट बदल ली। तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे गर्मी से हल्की राहत मिली। बारिश की वजह से उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके सक्रिय होने से अरब सागर से नमी आ रही है। गर्मी के कारण नमी बादलों में बदल गई। ।

इस कारण बदला मौसम

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे अरब सागर से नमी आने लगी है। राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, उड़ीसा, असम में चक्रवातीय घेरा बना है। चक्रवातीय घेरों की वजह से बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है।

सभी सिस्टमों का असर 31 मार्च तक रहने वाला है। इस कारण बारिश, आंधी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही है। आज जबलपुर, सागर, दमोह, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज और मैहर जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।