H

T20 World Cup 2024 के लिए स्कॉटलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 May 2024 01:11 PM


T20 World Cup 2024 के लिए स्कॉटलैंड की टीम ने भी स्क्वाड का ऐलान किया। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज माइकल जोन्स और फास्ट बॉलर ब्रैड व्हील ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी की है।

bannerAds Img
T20 World Cup 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं आज सोमवार को विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम ने भी स्क्वाड का ऐलान किया। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज माइकल जोन्स और फास्ट बॉलर ब्रैड व्हील ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी की है।

रिची बेरिंगटन करेंगे कप्तानी

माइकल जोन्स और फास्ट बॉलर ब्रैड व्हील ने आखिरी बार T20 विश्व कप 2022 में खेला था। वह नीदरलैंड में होने वाली आगामी T20I ट्राय सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उन्हें T20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी रिची बेरिंगटन करेंगे। आपको बता दें कि, माइकल जोन्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला करीब 2 साल पहले अक्टूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वहीं ब्रैड व्हील की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च में कनाडा के खिलाफ खेला था।

जोन्स और ब्रैड का उपलब्ध होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है

स्कॉटलैंड टीम के मुख्य कोच डग वॉटसन ने बताया है कि, माइकल जोन्स और ब्रैड व्हील का उपलब्ध होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। डग वॉटसन ने आगे कहा कि, पिछले T20 World Cup 2024 विश्व कप का उनका अनुभव टीम के काम आएगा।

स्कॉटलैंड की विश्व कप टीम

रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील।