H

सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 02:18 PM


सैम पित्रोदा की एक और टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा है कि, पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।

bannerAds Img
आज यानी की बुधवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

सैम पित्रोदा का विवादित बयान...

आज ही सैम पित्रोदा की एक और टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा है कि, पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी सैम पित्रोदा के बयान को रंगभेदी करार दिया था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पित्रोदा की ‘नस्ली’ टिप्पणियों को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि, इससे विपक्षी दल की ‘विभाजनकारी’ राजनीति बेनकाब हो गई है।

कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया

कांग्रेस ने हालांकि सैम पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया था। कांग्रेस ने कहा था कि, वह इन टिप्पणियों से खुद को पूरी तरह से अलग करती है। कांग्रेस के सीनियर नेता पित्रोदा की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर कहा था कि, सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।