H

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर वार, कहा - बीजेपी हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 February 2024 07:33 AM


प्रियंका गांधी ने बिहार, चंडीगढ़ और झारखंड का जिक्र करते हुए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर जोरदार वार किया है।

bannerAds Img
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और नए सीएम के शपथ को लेकर सस्पेंस के बीच सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर अटैक कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट के जरिए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा है।

भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है

कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया साइट x पर एक पोस्ट में बिहार, चंडीगढ़ और झारखंड का जिक्र करते हुए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर वार किया। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि, बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्यौता भेज दिया था। लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्यौता नहीं भेजा गया। पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड - भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।

चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। इसके साथ ही आज चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। करीब 12.20 बजे राजभवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।