H

सरकार गाय-भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी - सीएम अशोक गहलोत

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 November 2023 03:49 PM


सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि, वह गाय और भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी।

banner
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, गाय आवारा पशुओं के रूप में सड़कों पर घूमती रहती हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, जिससे गायों और लोगों की जान चली जाती है। सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार ने गायों के लिए बाड़े बना दिए हैं, जिनमें गायें रहती हैं।

कांग्रेस सरकार गाय का गोबर खरीदेगी

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि, वह गाय और भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी। इससे जो खाद बनेगी वह खेतों में और बायोगैस में काम आएगी। इससे पहले सीएम गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुरेश मोदी के समर्थन में राजस्थान के सीकर जिले में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, विधायक सुरेश मोदी ने जो भी मांगा, वह उन्होंने उनकी मांग को पूरा किया काफी लंबे समय से नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग थी, वह भी पुरी की है।

नीम का थाना में जिला बनाया

उन्होंने कहा कि, वह 7 गारंटीयां देकर आम जन में वह विश्वास काम करना चाहते हैं कि, कांग्रेस की सरकार आम जन का को इसका लाभ मिले। लंबे समय से नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग की जा रही थी जिसको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा किया इसके अलावा नीम का थाना में जिला बनाया।