H

अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ा है - ओपी राजभर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 07:35 AM


सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी इंडिया से बाहर हुए हैं और अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं।

bannerAds Img
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। वहीं ताजा हमला ओपी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ा है। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने इस दौरान ये भी दावा किया है कि, अन्य दल भी गठबंधन से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी इंडिया से बाहर हुए हैं और अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। इसी के साथ ही राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है। राजभर ने आगे कहा कहा कि, एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है।

मैं मंत्री बनूंगा

आपको बता दें कि, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर जबसे समाजवादी पार्टी को छोड़कर एनडीए मे शामिल हुए हैं, तभी से उनके मंत्री बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वह खुद इस बात को लेकर कई बार दावा कर चुके हैं कि, उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान वह मंत्री बनेंगे। वहीं एक बार फिर से ओपी राजभर ने कहा है कि, मंत्रिमंडल विस्तार होगा और वह मंत्री बनेंगे।